BharatNewsFirstBreakingNewsराजनीति
Trending

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 3 विधायक पार्टी से बाहर

Congress takes major action, 3 MLAs expelled from the party

Listen to this article

राज्य सभा में BJP को वोट करना पड़ा भारी, ओडिशा कांग्रेस ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला

राज्य सभा चुनाव कांग्रेस विधायकों पर भारी साबित हुए। ओडिशा कांग्रेस ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गमांग और सोफिया फिरदौस को पार्टी से निकाल दिया है। चुनाव के बाद कांग्रेस की यह बड़ी कार्रवाई है। हालांकि अभी बीजेडी विधायकों पर कोई अपडेट नहीं है।

बता दें कि सोमवार को राज्य सभा में काउंटिंग थी। कई राज्यों से सदस्यों का परिणाम घोषित होना था। बिहार के साथ ओडिशा में भी विपक्ष के साथ खेला हो गया। जानकारी के अनुसार, बीजेडी के 8 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट डाला है। इन्होंने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को वोट दिया। आोडिशा में कुल 4 सीटों पर वोट‍िंग हुई थी। इनमें से 3 सीट पर बीजेपी की जीत पक्की हो गई है।

बीजेडी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर मैदाना में थे। बीजेडी चीफ नवीन पटनायक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी और कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे। हालांकि वोटिंग के बाद कई विधायकों ने खुद क्रॉस वोटिंग की बात स्वीकार की थी। यह कार्रवाई ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Odisha Pradesh Congress Committee) पीसीसी ने की है। बताया गया कि पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। विधायकों को पार्टी से निकालने के बाद ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!