Breakingउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनपर्यटन
Trending

BrigadierMurder : ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती, डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

The police will keep a close watch on hotspot areas.

Listen to this article

BrigadierMurder : ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सख्ती, डीजीपी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग :-  देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के बाद उत्तराखंड पुलिस महकमा नींद से जाग गया है। इसी के मद्देनजर बीते मंगलवार को डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए।बैठक में साफ़ किया गया कि राजधानी देहरादून की कानून-व्यवस्था पर अब रोजाना नजर रखी जाएगी।

डीजीपी ने आईजी गढ़वाल को दैनिक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि एसएसपी देहरादून को अपने अधीनस्थ अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहने, चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियरों पर सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर सुबह के समय पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आईजी और एसएसपी एसटीएफ को राजधानी में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने साफ़ किया है कि अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीजीपी ने ये भी निर्देश दिए कि पीजी और किरायेदारों का सघन सत्यापन किया जाए। साथ ही होम स्टे में चल रही गितिविधियों कि नियमित निगरानी हो। साथ ही निर्धारित समय के बाद खुले रहने वाले बार और पब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

डीजीपी दीपक सेठ ने साफ़ शब्दों में कहा कि देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!