
रुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।
केदारनाथ धाम यात्रा शुरू होने से पहले हर साल सक्रिय होने वाले साइबर अपराधियों पर इस बार एसपी निहारिका तोमर के नेतृत्व में ऐसी सख्ती दिखाई गई है, जिसने ठगों के हौसले पस्त कर दिए हैं।

साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स का असर
एसपी निहारिका तोमर द्वारा गठित “साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स” ने शानदार काम करते हुए कुल 265 संदिग्ध प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है, जिनमें शामिल हैं:
• 106 फर्जी फेसबुक पेज टेकडाउन
• 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कार्रवाई
• 55 मोबाइल नंबर ब्लॉक, 55 और प्रक्रिया में
• 6 बैंक खातों की जांच, 1 खाता डेबिट फ्रीज
• 22 फर्जी वेबसाइट्स की रिपोर्टिंग
कैसे होता था फ्रॉड?
साइबर ठग, केदारनाथ यात्रा के नाम पर हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर फर्जी वेबसाइट, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज बनाते थे। श्रद्धालुओं को सस्ते टिकट और जल्दी बुकिंग का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई ठग लेते थे।
एसपी निहारिका तोमर की सराहनीय पहल
एसपी निहारिका तोमर की दूरदर्शिता और तत्परता की वजह से इस बार यात्रा से पहले ही साइबर गिरोहों की कमर तोड़ दी गई है।
उनकी अगुवाई में पुलिस की टीम लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है और “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना
• हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही करें
• किसी भी अनजान लिंक, फेसबुक ऐड या व्हाट्सएप मैसेज से सावधान रहें
• साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
पुलिस का संदेश
रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए अपील की है कि सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।
केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए एसपी निहारिका तोमर की यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि एक मजबूत संदेश भी देती है कि अब साइबर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।



