उत्तराखंडक्राइम

ज्वालापुर में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया

Listen to this article

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट और नेशनल आईडी के साथ कई फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने वाले एक अन्य दिव्यांग आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ज्वालापुर पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बुधवार को वैष्णवी एन्क्लेव, रामानंद कॉलेज के पास सत्यापन अभियान के दौरान संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने फर्जी नाम से रहना स्वीकार किया।

अवैध रूप से दिल्ली और फिर हरिद्वार में रह रही थी

जांच में सामने आया कि महिला का असली नाम सहेला बेगम है, जो बांग्लादेश के कुमीला की निवासी है। वर्ष 2023 में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास के कहने पर वह भारत आई थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद वह अवैध रूप से पहले दिल्ली और बाद में हरिद्वार में रह रही थी।

हरिद्वार पहुंचने के बाद आरोपी महिला ने अपने साथी श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए।

पुलिस ने आरोपी श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!