
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन मंगलवार दोपहर से शुरू हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन संचालन के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसको लेकर परिवहन विभाग ने सुझाव दिए हैं।
उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि एक्सप्रेसवे में देहरादून में प्रवेश करते समय आशारोड़ी के नजदीक मार्ग पर लगातार तेज ढाल है। यहां पर वाहनों की गति सीमा पर ध्यान देना होगा। वाहन को धीरे-धीरे सावधानी पूर्वक चलाया जाए। एलिवेटेड रोड पर अनावश्यक हॉर्न न बजाएं।



