उत्तराखंडदेहरादून

आज उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, देहरादून में ऐतिहासिक रोड शो और एक्सप्रेसवे लोकार्पण

Listen to this article

देहरादून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस दौरान वह पहली बार देवभूमि में रोड शो करेंगे, जो करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबा होगा। रोड शो में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्य एवं पारंपरिक संगीत के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों पर लोग अपनी सांस्कृतिक झलक के साथ उनका अभिनंदन करेंगे।

दो घंटे देहरादून में रहेंगे मोदी

प्रधानमंत्री लगभग दो घंटे देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे यूपी के गणेशपुर जाएंगे। इसके बाद करीब 12 बजे मां डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे। फिर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है। भाजपा के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

सीएम योगी ने परखी तैयारियां

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले योगी आदित्यनाथ ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की बिहारीगढ़ तहसील के गणेशपुर गांव पहुंचे, जहां से एक्सप्रेसवे के तहत एशिया के सबसे लंबे 12 किलोमीटर वाइल्ड लाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण होना है। यह कॉरिडोर शिवालिक की पहाड़ियों में मोहंड क्षेत्र में बनाया गया है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ऊपर से वाहन गुजरेंगे और नीचे वन्य जीवों की आवाजाही बाधित नहीं होगी। इसके लिए साउंड प्रूफ शीट भी लगाई गई हैं।

सीएम धामी ने किया निरीक्षण

इधर, पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनियोजित ढंग से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!