उत्तराखंडराजनीति

लैंसडौन का नाम बदलने के प्रस्ताव पर विरोध, बाजार बंद कर निकाला जुलूस

Listen to this article

लैंसडौन: लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी रखने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार सुबह से ही शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और नागरिक मंच के बैनर तले स्थानीय लोगों ने गांधी चौक से लेकर कैंट बोर्ड कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान गांधी चौक में एक जनसभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया। इसके बाद एसडीएम शालिनी मौर्य के माध्यम से रक्षा मंत्री Rajnath Singh को ज्ञापन भेजकर लैंसडौन का नाम यथावत रखने की मांग की गई।

10 अप्रैल की बैठक में पारित हुआ था प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार, कैंट बोर्ड की 10 अप्रैल को हुई बैठक में लैंसडौन का नाम बदलकर जसवंतगढ़ छावनी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसी निर्णय के विरोध में शहर में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह व्यापारी, होटल कारोबारी और नागरिक मंच से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लैंसडौन का नाम देश और दुनिया में विख्यात है और इसका सीधा संबंध एक हिल स्टेशन और पर्यटन नगरी की पहचान से जुड़ा है।

“नाम बदलने से पहचान पर असर

वक्ताओं ने कहा कि नाम बदलने के बजाय क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने गांधी चौक से छावनी परिषद कार्यालय तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। सभा स्थल पर पहुंचकर एसडीएम शालिनी मौर्य ने ज्ञापन स्वीकार किया।

कांग्रेस नेता रघुवीर बिष्ट और धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि नाम परिवर्तन से लैंसडौन की विश्वव्यापी पहचान प्रभावित होगी।

सभा में जयहरीखाल की कनिष्ठ प्रमुख पूनम मैंदोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रांत खंतवाल, शशि बिष्ट, अशोक बुड़ाकोटी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सतीजा, कैंट होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सलीम रहमान, होटल जीएम ग्रुप के संजीव नैनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोशन शाह, सौरभ नेगी और हितेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज को भी ज्ञापन सौंपकर लैंसडौन का नाम यथावत रखने की मांग की।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!