Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

धामी सरकार का मेगा ट्रांसफर: सचिवों के विभागों में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी

Listen to this article

उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

Screenshot

सबसे चर्चित बदलाव में आईएएस अधिकारी आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्तमान डीएम देहरादून सविन बंसल को सचिव, नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

किस अधिकारी को कौन सा विभाग मिला

  • वी. बी आर सी पुरुषोत्तम को सचिव-उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया।
  • विनय शंकर पांडे को सचिव-नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ आयुक्त स्वास्थ्य और PD/UK Health System Development Project की जिम्मेदारी मिली।
  • सविन बंसल को सचिव-नियोजन विभाग बनाया गया।
  • आनंद स्वरूप को आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी का दायित्व सौंपा गया।
  • आईएएस आशीष चौहान को जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून नियुक्त किया गया।
  • संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी बनाया गया।
  • अभिषेक रुहेला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी PMGSY की जिम्मेदारी दी गई।
  • सौरभ गहरवार को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा निदेशक U-PREPARE बनाया गया।
  • आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून नियुक्त किया गया।
  • नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली।
  • संदीप तिवारी को मिशन निदेशक NHM एवं MD-GMVN बनाया गया।
  • दीप्ती सिंह को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम और निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व दिया गया।
  • प्रतीक जैन को आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया।
  • अपूर्वा पांडे को जिलाधिकारी बागेश्वर नियुक्त किया गया।
  • आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कई अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार हटाया गया

शासनादेश के मुताबिक कई अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार भी वापस लिया गया है। इनमें गढ़वाल मंडल आयुक्त, खेल निदेशक, नगर आयुक्त देहरादून, समाज कल्याण निदेशक समेत कई अहम पद शामिल हैं।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!