उत्तराखंडदेहरादून

दून लाइब्रेरी में आयोजित हुई “विधि पाठशाला 3.0”, डिजिटल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा

Listen to this article

देहरादून: ऋतु गुजराल फाउंडेशन द्वारा दून लाइब्रेरी, लैंसडाउन चौक, देहरादून में “विधि पाठशाला 3.0” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान में डिजिटल अधिकार, साइबर सुरक्षा और युवाओं की डिजिटल जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में 125 से अधिक युवाओं ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा जोशी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट आर.एस. राघव ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन उपस्थित रहे। इसके अलावा असिस्टेंट प्रॉजेक्यूशन ऑफिसर एडवोकेट भानु प्रताप बिष्ट, साइबर कमांडो राजेश ध्यानी तथा बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य विषय “Digital Rights in the Constitution and Cyber Security” रहा। वक्ताओं ने संविधान में नागरिकों को प्राप्त डिजिटल अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और इंटरनेट उपयोग के दौरान सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान ऋतु गुजराल फाउंडेशन की ओर से दो विशेष क्विज एवं इंटरेक्टिव सेशन्स भी आयोजित किए गए। पहले क्विज में उत्तराखंड आधारित सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए, जिसमें उपू चौहान ने प्रथम, सोनिया रावत ने द्वितीय और सुमित नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

दूसरे सत्र में विशेष Jam Session आयोजित किया गया, जिसमें समाज की विभिन्न धारणाओं और परसेप्शन्स को इलस्ट्रेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान युवाओं के साथ संवाद और क्विज गतिविधियां भी कराई गईं। इस सत्र में लक्ष्मी रतौड़ी प्रथम, गौरी चौधरी द्वितीय और हिमानी डांगी तृतीय स्थान पर रहीं। Jam Session का मूल्यांकन एडवोकेट सुमन राघव और सब इंस्पेक्टर ललित कुमार द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन ऋतु गुजराल फाउंडेशन की टीम द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!