उत्तराखंड

ऋषिकेश में गंगा का तेज बहाव बना काल, मेरठ के दो लोगों की तलाश जारी

Listen to this article

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान मेरठ से आए दो पर्यटक तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में सर्च अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

 

जानकारी के अनुसार मेरठ से छह लोगों का एक समूह घूमने के लिए ऋषिकेश आया था। सभी लोग सिंगटाली बाजार में अपनी कार खड़ी करने के बाद झूला पुल पार कर पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान स्नान करते समय एक महिला और एक पुरुष का संतुलन बिगड़ गया और दोनों तेज बहाव में बह गए।

 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

 

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि टीम के डीप डाइवर लगातार नदी की गहराइयों में सर्च अभियान चला रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों लापता लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।

 

डूबने वालों की पहचान ऋतु (30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी निवासी मेरठ और नरेश उपाध्याय (42) निवासी जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी होने के कारण ऋषिकेश घूमने आए थे।

 

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। वहीं प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लगातार तलाश अभियान चला रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!