Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

जिला अस्पताल को मिले नए पीएमएस, डॉ. यतेंद्र सिंह ने संभाली कमान

Listen to this article

जिला अस्पताल (कोरोनेशन एवं गांधी अस्पताल) को नया प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) मिल गया है। गुरुवार को डॉ. यतेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल के नए पीएमएस के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान पीएमएस डॉ. मनु जैन को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई तथा अस्पताल परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मनु जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए अस्पताल के विकास में उनके योगदान को याद किया और डॉ. यतेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सीएमओ ने विश्वास जताया कि नए पीएमएस के नेतृत्व में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. यतेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा उपचार सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

समारोह में डॉ. के.सी. शर्मा, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. प्रवीण पंवार, डॉ. पंकज कोहली, पीआरओ प्रमोद पंवार, एनएसएस के इंदु शर्मा, सुशीला पंवार, ज्योति रैना सहित अस्पताल के कई चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

तीन साल बाद फिर शुरू होगी बर्न यूनिट

कोरोनेशन अस्पताल में करीब तीन वर्ष बाद बर्न यूनिट दोबारा पूरी क्षमता के साथ संचालित होने जा रही है। अस्पताल में वरिष्ठ प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. कुश एरन की तैनाती के बाद 12 बेड की बर्न यूनिट को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बताया गया कि विशेषज्ञ चिकित्सक के स्थानांतरण के बाद पिछले तीन वर्षों से बर्न यूनिट का संचालन प्रभावित था। अब विशेषज्ञ की उपलब्धता से गंभीर रूप से झुलसे मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर बेहतर तरीके से हो सकेगा। इससे मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने की आवश्यकता भी कम होगी और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा.

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!