उत्तराखंड

पिरान कलियर में उमड़ेगा जायरीनों का सैलाब, सुरक्षा के लिए 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती

Listen to this article

रुड़की। हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के तुरंत बाद पिरान कलियर में साबिर पाक का 758वां सालाना उर्स शुरू हो रहा है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। उर्स की पहली रस्म मेंहदी डोरी के साथ 14 अगस्त से शुरू होगी।

उर्स को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें भी सक्रिय रहेंगी।

जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए 24 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं, अलग-अलग मार्गों से कलियर पहुंचने वाले जायरीनों के वाहनों के लिए 13 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े कराने के बाद जायरीनों को आगे जाने की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा के लिहाज से दरगाह परिसर के एक किलोमीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त से 28 अगस्त तक आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष फोकस किया है। BDS टीम को तैनात किया जाएगा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा। इसके अलावा खोया-पाया सेल सक्रिय रहेगा, जबकि जेबकतरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि 758वां सालाना उर्स अगले 10 से 15 दिनों तक चलेगा। उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार जोन और 16 सेक्टर में बांटे गए मेला क्षेत्र में करीब 600 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने बताया कि उर्स के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!