उत्तराखंडदेहरादून

एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और पारदर्शी, 399 प्रभावित पत्रावलियां होंगी दोबारा प्रस्तुत

Listen to this article

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। ऑनलाइन मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण, तकनीकी खामियों, डिजिटल डाटा की सुरक्षा और वित्तीय मॉड्यूल को लेकर आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और लंबित पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में सामने आया कि ऑनलाइन प्राप्त मानचित्र संबंधी 399 पत्रावलियां निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद तकनीकी त्रुटि के कारण Auto Reject अथवा Deemed Approved हो गई थीं। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि ऐसी सभी पत्रावलियों को वर्तमान स्थिति में निरस्त करते हुए संबंधित आवेदकों से दोबारा Resubmit कराया जाए। इसके बाद प्रत्येक मामले में नियमानुसार ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डुप्लीकेट फाइलों की समस्या होगी दूर

ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली में एक ही आवेदन के आधार पर दोहरी या Duplicate Files बनने का मामला भी सामने आया। इस पर अधिकारियों को तकनीकी खामी का परीक्षण कर प्रभावित पत्रावलियों को जल्द Rectify करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में एक आवेदन के सापेक्ष डुप्लीकेट फाइल तैयार न हो, इसके लिए सिस्टम में आवश्यक तकनीकी सुधार करने को कहा गया।

समय-सीमा से पहले मिलेगा अलर्ट

मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण की निर्धारित समय-सीमा को देखते हुए ऑनलाइन प्रणाली में Pop-up, Notification और Alert की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे संबंधित अधिकारी को समय-सीमा समाप्त होने से पहले लंबित पत्रावली की जानकारी मिल सकेगी। इससे Auto Reject और Deemed Approved जैसी स्थिति को रोकने में भी मदद मिलेगी।

एमडीडीए का होगा अपना डेडिकेटेड सर्वर

बैठक में डिजिटल डाटा की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। एमडीडीए के महत्वपूर्ण डाटा को साइबर हमलों और तकनीकी जोखिमों से बचाने के लिए Dedicated Server विकसित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षित बैकअप व्यवस्था तैयार करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा एमडीडीए से संबंधित डाटा और अभिलेखों को एकीकृत रूप से उपलब्ध कराने के लिए AI आधारित एप्लिकेशन या सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वित्तीय प्रविष्टियों का रोज होगा मिलान

Finance Module की समीक्षा के दौरान उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन की सभी वित्तीय प्रविष्टियों और पत्रावलियों का Reconciliation उसी दिन पूरा किया जाए। किसी भी वित्तीय प्रकरण को अगले दिन के लिए लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित Balance Sheets को प्राथमिकता के आधार पर तैयार और अपडेट करने को कहा गया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना प्राथमिकता है। तकनीकी खामी के कारण किसी आवेदक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 399 प्रभावित पत्रावलियों को नियमानुसार दोबारा प्रस्तुत कराया जाएगा और डुप्लीकेट फाइलों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!