उत्तराखंड

काशीपुर में बिना मान्यता संचालित दो मदरसे सील, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

Listen to this article

काशीपुर: प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे दो मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। दोनों मदरसों के प्रबंधकों को दोबारा अवैध रूप से संचालन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसों की चेकिंग के लिए निकले। इस दौरान टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों में दबिश दी।

टीम ने मदरसा मो0 हनीफ सिद्धकी और कासिफ उल उलूम में जांच की। तहसीलदार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दोनों मदरसों के प्रबंधक मौ. रफीक और शमीम अहमद को सख्त चेतावनी दी गई। उन्हें कहा गया कि यदि दोबारा मदरसों को अवैध रूप से संचालित करने का प्रयास किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!