उत्तराखंड

रॉन्ग साइड में घुसा इंटरसेप्टर वाहन, स्कूटी सवार दो कर्मचारी आए चपेट में

Listen to this article

चमोली: सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंती बाजार के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यातायात विभाग के इंटरसेप्टर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार विद्युत विभाग के दो संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अनिल रावत के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि लक्ष्मण सिंह का पैर फ्रैक्चर बताया जा रहा है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यातायात विभाग का इंटरसेप्टर वाहन थराली से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। पंती बाजार के पास अचानक वाहन बेकाबू होकर रॉन्ग साइड में चला गया। इसी दौरान नारायणबगड़ से पंती की ओर जा रहे स्कूटी सवार अनिल रावत और लक्ष्मण सिंह वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अनिल रावत के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, लक्ष्मण सिंह के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में इंटरसेप्टर वाहन चालक ने बताया कि उसे वाहन चलाते समय नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में चला गया और स्कूटी से टकरा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!