उत्तराखंड

नींबू-मिर्च से छिपाई नंबर प्लेट, नैनीताल पुलिस ने काटा 10,500 रुपये का चालान

Listen to this article

हल्द्वानी: वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर पहचान छिपाने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। चेकिंग के दौरान कहीं पिछली नंबर प्लेट हटाकर बाइक दौड़ती मिली तो कहीं कार की फैंसी नंबर प्लेट पर नींबू-मिर्च लगाकर पंजीकरण नंबर छिपाया गया।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में यातायात और थाना पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल पकड़ी, जिसकी पिछली नंबर प्लेट हटाई गई थी। पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।

वहीं, चेकिंग के दौरान एक कार की आगे की फैंसी नंबर प्लेट पर नींबू-मिर्च लगी मिली। इससे वाहन का पंजीकरण नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने इस मामले में कार चालक का 10,500 रुपये का चालान किया।

पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 244 वाहनों के चालान किए और 53,500 रुपये का जुर्माना वसूला। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि वाहनों की पहचान छिपाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!