उत्तराखंड

पौड़ी में दो गुटों के बीच मारपीट का आरोप, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री की गाड़ी में तोड़फोड़

Listen to this article

पौड़ी गढ़वाल: छात्रसंघ चुनाव के कुछ दिन बाद पौड़ी एक बार फिर विवाद को लेकर चर्चा में है। पौड़ी के सर्किट हाउस मोहल्ले में देर रात दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचने की बात सामने आई है। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी के साथ गाली-गलौज और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है।

सुधाकर नैथानी ने बताया कि विरोधी गुट की ओर से उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन में लगे पार्टी के झंडे को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। शहर में देर रात हुई इस घटना के बाद रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटना कैसे हुई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को आज कोतवाली पौड़ी बुलाया है। दोनों पक्षों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है।

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!