Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

साधारण परिवार से छात्रसंघ की सियासत तक, साहिल पंवार पर ABVP ने जताया भरोसा

Listen to this article

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय कॉलेज, देहरादून में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने साधारण परिवार से आने वाले साहिल पंवार पर भरोसा जताते हुए उन्हें छात्रसंघ चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

साहिल पंवार को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कॉलेज परिसर में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। संगठन की ओर से उन पर छात्र हितों की आवाज मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी जताई गई है। साहिल ने ABVP का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करना रहेगा।

साहिल की उम्मीदवारी के साथ SGRR कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला और अधिक सक्रिय होने की उम्मीद है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!