उत्तराखंड

सिरौलीकलां नगर पालिका में कांग्रेस की जीत, राशिदा बेगम 1765 वोट से विजयी

Listen to this article

किच्छा। ऊधमसिंह नगर की नवगठित सिरौलीकलां नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा बेगम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां को 1765 वोटों के अंतर से हराया। मतगणना के दौरान राशिदा बेगम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी।

सिरौलीकलां नगर पालिका के लिए 22 सितंबर को मतदान हुआ था। यहां कुल 11,591 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 9,721 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 4,924 पुरुष और 4,797 महिला मतदाता शामिल रहे। सिरौलीकलां में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया गया था।

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने राशिदा बेगम को प्रत्याशी बनाया था, जबकि फरहीन जहां निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में थीं। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार सिरौलीकलां में अध्यक्ष के साथ चार वार्डों के सभासद पदों के लिए भी चुनाव कराया गया था।

राशिदा बेगम इससे पहले किच्छा नगर पालिका के तत्कालीन बोर्ड में सभासद रह चुकी हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी फरहीन जहां पूर्व प्रधान नासिर हुसैन की बेटी हैं।

किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव के मतदान के बाद मतगणना को लेकर मामला न्यायालय तक पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को मतगणना शुरू हुई, जिसके बाद सिरौलीकलां में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!