उत्तराखंड

दशहरे पर फायर विभाग हाई अलर्ट पर, जिले के 21 रावण दहन स्थलों पर तैनात रहेंगे दमकल कर्मी

Listen to this article

देहरादून। दशहरा पर्व को लेकर देहरादून जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रावण दहन के दौरान आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए जिले भर में 21 जगहों पर फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहेंगी। ये टीमें कार्यक्रम शुरू होने से खत्म होने तक मौके पर ही मौजूद रहेंगी।

हर बड़े दहन स्थल पर फायर टेंडर, फायर बाइक और आग बुझाने के सभी जरूरी उपकरणों के साथ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

कहां-कहां रहेगी तैनाती

सदर तहसील में सबसे ज्यादा 7 जगहों पर तैनाती होगी। बन्नू स्कूल मैदान, परेड ग्राउंड, क्लेमेंट टाउन, प्रेमनगर, पटेलनगर सहित 7 स्थानों पर 7 फायर टेंडर (5 बड़े और 2 छोटे) और 2 फायर बाइक तैनात रहेंगी।

डोईवाला में केशवपुर बस्ती में फायर टेंडर और बाजार में फायर बाइक रहेगी।

विकासनगर में सेलाकुई दशहरा ग्राउंड और भाऊवाला में टीम तैनात रहेगी।

हरबर्टपुर-कालसी क्षेत्र में बैराज ग्राउंड, तिकोना ग्राउंड और बीडीएम समेत 4 जगहों पर।

ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, आईडीपीएल ग्राउंड और नटराज चौक पर 3 टीमें।

मसूरी में भी 3 अलग-अलग स्थानों पर फायर ब्रिगेड अलर्ट पर रहेगी।

तैयारियों को लेकर CFO ने क्या कहा

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि सभी टीमों को होज पाइप, वाटर टेंडर, DCP, CO2 सिलेंडर, फायर बीटर, सीढ़ी, रस्सी और फर्स्ट एड किट दे दी गई है। सभी उपकरणों की जांच और पानी की पर्याप्त व्यवस्था पहले ही कर ली गई है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि रावण दहन देखते समय पुतले से दूरी बनाए रखें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें, खुले में ही पटाखे चलाएं और सिंथेटिक या ढीले कपड़े पहनकर मेले में न जाएं।

आयोजकों को भी हिदायत दी गई है कि दहन स्थल पर रेत और पानी से भरी बाल्टियां जरूर रखें और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेडिंग करें। किसी भी आपात स्थिति में 101 या 112 पर तुरंत कॉल करें।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!