उत्तराखंड

गैस उपभोक्ताओं को झटका! ई-केवाईसी नहीं कराने पर 25,878 कनेक्शन ब्लॉक

Listen to this article

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले 25,878 उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। इन उपभोक्ताओं को अब ई-केवाईसी पूरी कराने के बाद ही घरेलू गैस सिलिंडर मिल सकेगा। जिले में इंडेन और भारत गैस के उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित होने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, जिले में इंडेन के करीब 1,98,788 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 19,878 उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। वहीं, भारत गैस के करीब 40 हजार घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग छह हजार की ई-केवाईसी लंबित है। इस तरह दोनों कंपनियों के कुल 25,878 उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक किए गए हैं।

यह व्यवस्था 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं पर लागू है। ई-केवाईसी पूरी नहीं होने तक संबंधित उपभोक्ता सिलिंडर की बुकिंग और आपूर्ति संबंधी परेशानी का सामना कर सकते हैं।

घर बैठे भी करा सकते हैं ई-केवाईसी

जिन उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक है, वे सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले वाहन चालक के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहीं, जिन उपभोक्ताओं का आधार गैस कनेक्शन से लिंक नहीं है, उन्हें संबंधित गैस एजेंसी में जाकर समस्या का समाधान कराना होगा।

गैस प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस कनेक्शन धारकों को ई-केवाईसी कराने के बाद ही सिलिंडर दिए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की।

वहीं, भारत गैस एजेंसी के अनुसार, उसके घरेलू कनेक्शन वाले करीब छह हजार उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इन उपभोक्ताओं को भी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!