उत्तराखंड

खाई में गिरा सेना का वाहन, दो जवान घायल, हेलीकॉप्टर से किया गया रेफर

Listen to this article

चमोली। मंडल से चोपता रोड पर बृहस्पतिवार को भारतीय सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो जवान घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर घायल को सेना के हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता के लिए नेटवर्किंग व्यवस्था करने चोपता की ओर गए थे। चोपता से मंडल लौटते समय रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह पूरी तरह निर्जन क्षेत्र है और वहां मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता।

इसी दौरान चोपता से गोपेश्वर सामान लेने आ रहे एक वाहन चालक ने सड़क के नीचे गिरे वाहन को देखा। वह नीचे उतरा और दोनों घायल जवानों को सड़क तक लाया। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान जाबाज सिंह (29) पुत्र जय भगवान सिंह, जिला भिवानी (हरियाणा) और धवन सिंह (23) के रूप में हुई है। दोनों जवान आर्मी की सिग्नल कंपनी में तैनात हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!