भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज से, देहरादून में बैठकों और कार्यक्रमों की श्रृंखला

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसे लेकर भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 25 स्थानों पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है। इस दौरान युवा और महिला कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में उनका स्वागत करेंगे।
नितिन नवीन बृहस्पतिवार शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। प्रदेश कार्यालय में शाम 6:15 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसके बाद मंत्रियों के साथ अलग बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद नितिन नवीन राजपुर रोड स्थित वेलकम होटल पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। सबसे पहले वह सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
शाम चार बजे से राष्ट्रीय अध्यक्ष महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ भी संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।
दौरे के दौरान नितिन नवीन ऋषिकेश स्थित में गंगा आरती में शामिल होंगे और संत समाज के साथ संवाद भी करेंगे।
प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह गढ़ी कैंट स्थित बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष के आवास पर जलपान करेंगे और बूथ समिति 138, दुर्गामल्ल मंडल की बैठक में हिस्सा लेंगे।
शनिवार सुबह 11 बजे वह सिंघनीवाला स्थित में आयोजित कॉन्क्लेव में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तीन दिवसीय दौरे के समापन के बाद नितिन नवीन शनिवार शाम 4:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



