उत्तराखंड

बसंत विहार में भाजपा पार्षद के घर चोरी, कैश और लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार हुआ घरेलू सहायक

Listen to this article

देहरादून। राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया और इसके बाद घर से नकदी और लाखों रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बसंत विहार पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की सुबह वार्ड संख्या 36 विजय पार्क की भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर चोरी की घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घरेलू सहायक ने कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिसे खाने के बाद परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी घर से नकदी और लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पुलिस ने गायब नकदी और ज्वेलरी की कीमत का आकलन शुरू कर दिया है। साथ ही घटना के समय घर में मौजूद लोगों और घरेलू सहायक की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें संदिग्ध गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी घरेलू सहायक की तलाश में जुटी है और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पार्षद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी घरेलू सहायक की तलाश के साथ ही घर से गायब नकदी और ज्वेलरी के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!