Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

सरल स्वभाव, सख्त कार्यशैली… सचिन शर्मा ने संभाली सिंचाई खंड देहरादून की जिम्मेदारी

Listen to this article

देहरादून

सिंचाई खंड देहरादून में बुधवार को नए अधिशासी अभियंता सचिन शर्मा ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के साथ ही उन्होंने विभागीय कार्यों और विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली।

सचिन शर्मा को विभाग में एक सरल, सौम्य और व्यवहारकुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। कार्यों के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की उनकी कार्यशैली को देखते हुए सिंचाई खंड देहरादून में उनके आगमन से विभागीय योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सिंचाई खंड देहरादून के सामने वर्तमान में कई विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की चुनौती है। ऐसे में नए अधिशासी अभियंता के लिए धीमी गति से चल रहे कार्यों को रफ्तार देना, लंबित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करना और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद सचिन शर्मा के सामने विभागीय योजनाओं को धरातल पर तेजी से उतारने के साथ ही सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी होगी। उम्मीद की जा रही है कि उनके अनुभव और सकारात्मक कार्यशैली से सिंचाई खंड देहरादून के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!