उत्तराखंडपर्यटन

केदारनाथ धाम में दर्शन का टाइम टेबल जारी, 4 बजे से शुरू हो रही प्रक्रिया,देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार

Listen to this article

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए लगातार तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। चार दिनों में ही दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या सवा लाख पार कर चुकी है। भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ मंदिर में सांयकालीन आरती भी शुरू हो गई है। साथ ही श्रृंगार दर्शन की व्यवस्था भी प्रारंभ कर दी गई है।

तीर्थयात्री सुबह से दोपहर 12 बजे तक स्पर्श दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में सुबह 4 बजे से लाइन में लगे श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाकर स्वयंभू शिवलिंग का स्पर्श करने की अनुमति दी जा रही है। बाबा केदार के स्पर्श दर्शन के लिए यात्री रात से ही कतार में लगना शुरू कर देते हैं। दोपहर 12 बजे तक गर्भगृह में स्पर्श दर्शन की सुविधा रहती है।

इसके बाद मंदिर में साफ-सफाई, भगवान को भोग अर्पित करने और श्रृंगार की प्रक्रिया की जाती है। दोपहर बाद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती और श्रद्धालु सभा मंडप से श्रृंगार दर्शन करते हैं।

सांयकालीन आरती से पहले तक दर्शन की सुविधा दी जाती है। यदि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है तो रात 10 बजे तक दर्शन कराए जाते हैं। लाइन समाप्त होने के बाद मध्यरात्रि में गर्भगृह में विशेष पूजाएं संपन्न कराई जाती हैं। इसके पश्चात अगले दिन सुबह 4 बजे से पुनः आम दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

हर वर्ष प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा यात्रियों को बेहतर दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाते हैं। बीते कुछ वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण लंबी कतारें लग रही हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि हर यात्री को सुगम और बेहतर दर्शन मिलें, इसके लिए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!