Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

जब धुएं से भर गया ICU, तब पुलिस और फायर टीम बनी जिंदगी की उम्मीद

Listen to this article

रिस्पना स्थित पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के ICU वार्ड में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन समय रहते फायर विभाग और अस्पताल स्टाफ की मुस्तैदी ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं विनय शंकर पांडे भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि ICU में भर्ती 14 गंभीर मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी मरीजों को एंबुलेंस की मदद से कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और स्टाफ की जान भी सुरक्षित बच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर कर्मियों की बहादुरी और तत्परता की जमकर सराहना की।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत की सूचना भी सामने आई है। हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभागों ने बेहतर समन्वय के साथ काम किया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

ने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुँची, जहां जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर उक्त आगजनी की घटना हुई। मौके पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रेस्क्यू कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

*बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी*

1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)
2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)
3- कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

*बचाव टीम:-*

*थाना नेहरू कॉलोनी*

1- उ०नि० मनोज नौटियाल, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
2- Si धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक
3- Si गिरीश बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला
4- Si अमित रॉड
5- ASi अंशुल बर्थवाल
6- Asi नरेंद्र कुमार (यातायात)
7- कानि0 कमलेश सजवाण
8- कानि0 बृजमोहन रावत
9- कानि0 बृजमोहन कनवासी
10- कानि0 संदीप छाबड़ी
11- हे0कानि0 राजमोहन खत्री
12- कानि0 विपिन सेमवाल

*फायर यूनिट :-*

1- श्री अभिनव त्यागी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
2- LFM विमल किशोर
3- DVR राजेश गौड़
4- FM प्रदीप टम्टा
5- WFM वर्षा
6- WFM श्वेता

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!