उत्तराखंड

देहरादून के गुच्चुपानी चौक पर शराब पीने और रास्ता देने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट; क्रॉस मुकदमा दर्ज

Listen to this article

देहरादून। राजधानी देहरादून के गुच्चुपानी चौक पर सड़क पर खुले में शराब पीने और रास्ता देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक युवक के सिर पर चोट आने की बात सामने आई है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के सुमीत सैन ने शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे वह गुच्चुपानी से अनारवाला के विजयपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुच्चुपानी चौक पर कुछ लोग सड़क पर शराब पी रहे थे। आरोप है कि जब उन्होंने घर जाने के लिए गाड़ी हटाकर रास्ता देने को कहा तो राजीव गुरुंग, आनंद गुरुंग, शिवा, सत्यम, मोहित शर्मा, मोहन और आकाश समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ललित के सिर में चोट लग गई।

दूसरे पक्ष ने लगाया मारपीट का आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष के सत्यम गुरुंग ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। वह विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान सुमीत सैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।

दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!