Breakingउत्तराखंडदेहरादून
Trending

UKO7BecameAFather : अनुराग डोभाल बने पापा, पत्नी रितिका ने दिया बच्चे को जन्म 

Anurag Dobhal's wife, Ritika, has given birth to a baby.

Listen to this article

UKO7BecameAFather :  अनुराग डोभाल बने पापा, पत्नी रितिका ने दिया बच्चे को जन्म :- उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UKO7) पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने राम नवमी के पर्व पर बच्चे को जन्म दिया है। रितिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी साझा की है।

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने दिया बच्चे को जन्म

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर उन्होंने ये जानकारी साझा की है। बच्चे के पैरों की तस्वीर में रितिका ने कैप्शन लिखा है ‘रामनवमी के पावन और शुभ अवसर पर, ईश्वर ने हमें अपना सबसे अनमोल उपहार प्रदान किया’।

रितिका ने अभी तक अपने बेबी का फेस नहीं रिवील किया है। साथ ही ये भी जानकारी नहीं दी है कि उन्हें बेटा हुआ है या बेटी। पोस्ट में उन्होंने अपने बच्चे की बर्थ डेट की ही पुष्टि की है।

लाइव आकर की थी आत्महत्या की कोशिश

बता दें 21 दिन पहले अनुराग डोभाल ने पारिवारिक कलेश के चलते इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जिसके बाद उनकी पत्नी रितिका अनुराग से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थी। 17 मार्च को अनुराग ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर अपने ठीक होने की खबर साझा की थी।

अनुराग ने अपनी फोटो साझा कर कैप्शन लिखा था ‘ कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा जिस रास्ते पर गया था वहां से आना नामुकिन था। मेरे लिए ये सब एक चमत्कार से कम नहीं है। एक अनाथ हूँ आज। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा क्या करूंगा। लेकिन एक नया जन्म मिला है तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने। बहुत सारे लोग परेशान हैं मेरे लिए। मैं फिलहाल आईसीयू से बाहर हूं और सुरक्षित हूं। शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है, ये आप लोगो की प्रार्थना है जिसका कारण ये जन्म मिला है। बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!