Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

परिवार की सांसें लौटीं: मसूरी पुलिस ने लापता विशाल नेगी को ढूंढ निकाला

Listen to this article

देहरादून

गुमशुदा विशाल सिंह नेगी को मसूरी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मसूरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गुमशुदा युवक विशाल सिंह नेगी (उम्र 27 वर्ष, पुत्र चंद्रवीर सिंह नेगी, निवासी मसूरी) को हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित मणिकरण थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।

विशाल नेगी लबासना एकेडमी में MTS पद पर टेक्निकल जॉब कर रहे थे और 6 सितंबर 2025 की शाम 5:30 बजे से लापता थे। उनकी गुमशुदगी क्रमांक 006/2025 थाना मसूरी पर 9 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। मामला प्रतिष्ठित एकेडमी से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बिना समय गंवाए लगातार प्रयास शुरू किए। अंततः हिमाचल पुलिस की मदद से युवक को कुल्लू क्षेत्र के एक होटल से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में विशाल नेगी ने बताया कि घर में दादा-दादी से बातचीत बंद होने और थोड़ा कर्ज होने के कारण वे मानसिक तनाव में थे। शांति पाने और स्वयं को समय देने के लिए बिना बताए जंगलों और नए स्थानों की ओर चले गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ कोई अपराध नहीं हुआ और वे अपनी स्वयं की इच्छा से कुल्लू आए थे।

बरामद किए गए युवक को परिजनों – चाचा और छोटे भाई – के सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:

  1. व0 उ0नि0 कृष्ण कुमार सिंह, कोतवाली मसूरी
  2. कांस्टेबल जनमेजय, कोतवाली मसूरी
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!