उत्तराखंड

फाटा–बड़ासू रोड पर भीषण हादसा, अनियंत्रित डंपर खाई में गिरा; दो लोगों की गई जान

Listen to this article

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में गुरुवार शाम फाटा–बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रात करीब 8:43 बजे सूचना मिली कि वाहन संख्या UK13CA0826 तरसाली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।

 

संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान डंपर में दो लोग सवार मिले। राहत दल ने कठिन परिस्थितियों के बीच संजय राणा (45 वर्ष) का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहन का शव भी बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। सभी एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

 

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर डंपर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, जबकि विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!