उत्तराखंड

खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर , अब राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को मिलेगा बसों में मुफ्त सफर

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए हैं। अब राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए ‘एक जिला, एक खेल’ योजना के तहत 14 मुख्य प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दूसरे शहरों और राज्यों तक आवागमन में सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

कैबिनेट ने ‘एक जिला, एक खेल’ योजना के तहत 14 मुख्य प्रशिक्षकों की तैनाती को भी स्वीकृति दी है। इनमें प्रत्येक जिले में एक-एक और खेल निदेशालय में एक मुख्य प्रशिक्षक शामिल होगा। प्रशिक्षकों की नियुक्ति भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा निर्धारित योग्यता और अनुभव के आधार पर की जाएगी। उन्हें 1.45 लाख रुपये का नियत मासिक मानदेय दिया जाएगा।

उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म कॉरपोरेशन का होगा गठन

प्रदेश में साहसिक और पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ इसे सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड एडवेंचर टूरिज्म कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड के संयुक्त उपक्रम के रूप में कंपनी गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

कैबिनेट ने उत्तराखंड सिविल विधि संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दी। इसके अलावा उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की वर्ष 2019-22 की वार्षिक रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने की स्वीकृति दी गई।

वित्तीय डाटा सेंटर के तकनीकी संवर्ग के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत तीन वर्ष के लिए आउटसोर्स पर कार्मिक रखे जाएंगे। विभागीय लेखा निदेशालय में कनिष्ठ सहायक के पांच नए पद सृजित करने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समूह ग और घ के कार्मिकों की सेवा नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!