Breakingदेश-विदेशस्पोर्ट्स
Trending

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे युजवेंद्र चहल जाने कौन है..

Yuzvendra Chahal was seen with a mystery girl in the Champions Trophy final, know who she is...

Listen to this article

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस दौरान युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम का समर्थन करते नजर आए। चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी दिखाई दे रही थी। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक हुआ है। इसके बाद धनश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था। हालांकि युजवेंद्र चहल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। अब मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आकर चहल ने मिस्ट्री और बढ़ाया।

कैमरामैन ने दिखाया

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान भारतीय स्पिनर्स ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की गेंदों का कीवी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इसी दौरान कमेंटेटर्स ने कुलदीप और चहल की जोड़ी को भी याद किया। ठीक इसी दौरान कैमरामैन ने स्क्रीन पर युजवेंद्र चहल को दिखा दिया। युजवेंद्र चौहाल के साथ बैठी मिस्ट्री गर्ल कोई और नही बल्कि आरजे महवाश है जिनके साथ बैठकर वो टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते नजर आए।

आरजे महवाश दिल्ली की एक रेडियो जॉकी है जिन्होंने स्टेडियम में चहल के साथ मैच देखकर खूब सुर्खियां बटोरी। उनके और चहल के रिलेशन की खबरें तेजी से उड़ने लगी हैं।

दोनों ने अभी तक आधिकारिक तौर से रिलेशन पर कुछ बयान नहीं दिया है, लेकिन इन अफवाहों के बीच आरजे महवाश गूगल पर खूब ट्रेंड होने लगी हैं।

दरअसल, आरजे महवाश (RJ Mahvash) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, जो प्रैंक वीडियो के लिए जानी और पहचानी जाती हैं। वह भारत की पहली महिला प्रैंक स्टार हैं, जिन्होंने अपने शानदार कंटेंट के जरिए काफी मिलियन व्यूस हासिल किए। पढ़ाई की बात करें तो महवाश ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की ड्रिगी हासिल की।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!