देहरादून
राजधानी देहरादून में जनरल सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी और प्रोक्टोलॉजी (बवासीर, फिशर, फिस्टुला आदि) के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके Dr Ankit Jain:General and Laproscopic Surgeon & Proctologist मरीजों के बीच तेजी से भरोसेमंद नाम बनकर उभरे हैं। वर्तमान में वह Graphic Era Hospital तथा Cure Hospital में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
डॉ. अंकित जैन जनरल एवं मिनिमली इनवेसिव (लैप्रोस्कोपिक) सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज से प्राप्त की है। उनके पास वर्षों का सर्जिकल अनुभव है और उन्होंने देहरादून के सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।
मरीजों का कहना है कि डॉ. अंकित जैन अपनी सरल कार्यशैली, सटीक निदान और आधुनिक उपचार पद्धतियों के लिए जाने जाते हैं। हर्निया, गॉलब्लैडर, अपेंडिक्स, बवासीर, फिशर, फिस्टुला समेत विभिन्न जटिल सर्जिकल समस्याओं का सफल उपचार कर वे मरीजों को राहत पहुंचा रहे हैं। आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र रिकवरी उनकी उपचार पद्धति की विशेषता मानी जाती है।
स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि डॉ. अंकित जैन ने अपनी मेहनत, विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण के दम पर राजधानी में सर्जरी के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से मरीज उनके पास उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।



