उत्तराखंडक्राइमगढ़वाल
Trending

दिल्ली की युवती के साथ लैंसीडाउन के रिसोर्ट में दुष्कर्म, मंगेतर के साथ आई थी घूमने

A Delhi girl was raped in a resort in Lansdowne, she had come for a trip with her fiancé

Listen to this article

दिल्ली से मंगेतर के साथ लैंसीडाउन घूमने आई दिल्ली की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी मंगेतर का रिश्ते में भाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शुभम निवासी दिल्ली अपनी मंगेतर व अपने मामा आशु व मौसरे भाई कुणाल व हर्षवर्धन के साथ दिल्ली से लैंसीडॉउन घूमने आए थे।

 

23 अगस्त की शाम उन्होंने जहरीखाल स्थित एक रिसॉर्ट में दो कमरे लिए। एक कमरे में शुभम अपनी मंगेतर के साथ रुका, जबकि दूसरे कमरे में आशु व उसके मौसेरे भाई रुके। युवती ने बताया कि शाम को शुभम, आशु व उसका मौसेरा भाई कुणाल रिसॉर्ट के रेस्टोरेंट में खाना खाने चले गए, और वह वॉशरूम में चली गई। जब वह वॉशरूम से बाहर कमरे में आई तो वहां हर्षवर्धन मौजूद था। आरोप है कि हर्षवर्धन ने कमरे ने उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 24 अगस्त की रात वह दूसरे रिसॉर्ट में रुके तो युवती ने रात में अपने मंगेतर को पूरी बात बताई। जिसके बाद मंगेतर शुभम ने पुलिस को सूचना दी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!