Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादूनपर्यटन
Trending

“मोथरोवाला में तिरंगा यात्रा और बाइक रैली के साथ गूंजा देशभक्ति का जयघोष” विधायक विनोद चमोली रहे शामिल

Listen to this article

देहरादून

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 85 मोथरोवाला में देवभूमि विकास संगठन की ओर से बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपुर के विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद ममचंद वर्मा, अध्यक्ष सौरभ उनियाल, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, मातृशक्ति, युवा साथी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्यजन शामिल हुए।

रैली के दौरान देशभक्ति के नारों से क्षेत्र का माहौल गूंज उठा। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।

बाइक रैली में देशभक्ति के गीतों और तिरंगे झंडों के साथ उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!