उत्तराखंड

वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने भारत-पाक युद्ध (1965) में अदम्य साहस का परिचय देने वाले और सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद के शहीद दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का बलिदान देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका साहस और देश के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश सचिव गुल मोहम्मद, मदन मोहन कोली, पिया थापा, उर्मिला देवी, नवीन जोशी, प्रवक्ता गुल मोहम्मद, अमरेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, सुशील डोभाल, पुष्पा पंवार, नजमा खान, आशा मनोरमा, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, शरीफ बेग, दिनेश चौहान, मदन कोहली, अनुराधा, मंजू, सावित्री थापा, वीरेंद्र बिष्ट सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!