
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का देहरादून में विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक राजमार्ग के शुरू होने से अब दिल्ली और देहरादून के बीच सफर तेज, सुगम और सुरक्षित हो गया है।
भारत सरकार द्वारा निर्मित यह एक्सप्रेसवे आमजन के लिए यातायात हेतु पूरी तरह सुचारू रूप से खोल दिया गया है, जिससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हाईवे पर अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी यात्रियों को नया अनुभव देंगी।
इस मौके पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सभी यात्रियों और देहरादून वासियों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह से खुल चुका है और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। सभी लोग इसका लाभ उठाएं और सुरक्षित, आरामदायक यात्रा करें।
देहरादून पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है।
प्रदेश के विकास को मिली नई रफ्तार
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से उत्तराखंड में विकास को नई गति मिलेगी और देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।



