
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राव बिलावर के कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस भावपूर्ण कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी के साथ अन्य किसान और अधिवक्ता उपस्थित रहे इस भावपूर्ण कार्यक्रम में किसान नेताओं, वकीलों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
एडवोकेट राव बिलावर ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामान्य शिक्षा के प्रसार और समाज के शोषित, वंचित तथा पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को भारतीय समाज का सच्चा प्रणेता बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा बने हुए हैं।

कार्यक्रम में एडवोकेट ठाकुर प्रदीप सिंह, एडवोकेट सतीश कुमार, शिवम कुमार, नीरज कुमार, सोनू कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शहबाज मुजम्मिल, एडवोकेट शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और डॉ. अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना।



