
नई दिल्लीः आईपीएल के 17वें सीजन को लेकर अभी से लोगों के बीच खूब चर्चा शुरू हो गई है। इस सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। माना जा रहा है नीलामी के दिन कई खिलाड़ियों पर खूब धन वर्षा हो सकती है।
इस मिनि ऑक्शन से पहले से आईपीएल की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया है। मुंबई इंडिया ने रोहित शर्मा के स्थान पर गुजरात टाइटंस से शामिल हुए हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है।
इससे फैंस के चेहरे पर काफी निराशा दिख रही है। अब चर्चा है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस छोड़कर किसी दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। कहा जा रहा है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) का हिस्सा बन सकते हैं। अभी आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।