Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदिल्लीदेश-विदेशदेहरादून
Trending

1 और 2 नवंबर को राष्ट्रपति का उत्तराखंड दौरा , सुरक्षा से लेकर बिजली-पानी तक हर व्यवस्था पर DM की नजर

Listen to this article

देहरादून। राष्ट्रपति के आगामी 1 और 2 नवंबर 2026 को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस की रहेगी समुचित व्यवस्था

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त एंबुलेंस, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभाग पहले से ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ले।

बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाओं की पूर्व जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित व्यवधान से निपटने के लिए विभाग पहले से तैयारी रखें, ताकि भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।

भ्रमण मार्गों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को भ्रमण मार्गों और कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूरी करने और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कुछ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी बैठक में शामिल हुए।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!