उत्तराखंड

उत्तराखंड में ठंड बढ़ने के संकेत, पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों में दो नवंबर तक हल्की बारिश होने और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को भी इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!