उत्तराखंड

Rakshabandhan 2026: डाक विभाग ने तैयार किया खास राखी गिफ्ट बॉक्स, 500 रुपये में राखी के साथ पूजा सामग्री और गिफ्ट

Listen to this article

हल्द्वानी। भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए डाक विभाग ने इस बार नया प्रयोग किया है। दूर-दराज रहने वाले भाइयों तक राखी के साथ पूजा सामग्री और अन्य उपहार पहुंचाने के लिए प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स तैयार किए गए हैं। प्रधान डाकघर हल्द्वानी में उपलब्ध इन गिफ्ट बॉक्स को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय की ओर से इस वर्ष रक्षाबंधन के लिए प्रधान डाकघर हल्द्वानी को विशेष गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। ‘अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते के लिए’ संदेश के साथ तैयार किए गए इन बॉक्स की कीमत 500 रुपये रखी गई है।

गिफ्ट बॉक्स में दो आकर्षक राखियों के साथ पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड और की-रिंग जैसी वस्तुएं शामिल हैं। इससे बहनों को राखी के साथ पूजा और उपहार का सामान अलग से भेजने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

प्रधान डाकघर में राखियों को सुरक्षित भेजने के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी कीमत 12 रुपये है। राखियों की बुकिंग और पैकिंग के लिए डाकघर में विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है।

डाक विभाग के अनुसार इस वर्ष राखियों के पार्सल की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रधान डाकघर हल्द्वानी से रोजाना करीब 700 से 800 राखियां डाक के माध्यम से भेजी जा रही हैं। वहीं, तीन दिन पहले आए प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स में से अब तक आठ बॉक्स की बिक्री हो चुकी है।

प्रधान डाकघर हल्द्वानी के पोस्टमास्टर चंदन बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष राखियों की डिमांड बढ़ी है। नए स्पेशल गिफ्ट बॉक्स भी ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!