उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का महाआक्रोश अभियान शुरू, दून में निकली पदयात्रा

Listen to this article

देहरादून | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ “महाआक्रोश अभियान” की शुरुआत कर दी है। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा है, जो महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के खिलाफ है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का रुख देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध किया।

प्रदेशभर में चलाया जाएगा अभियान

रुचि भट्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला जन आक्रोश पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इनमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी और विपक्ष के रुख के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगी।

अभियान के दौरान महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम चलाए जाएंगे। युवतियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसके अलावा दस दिनों तक सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान चलाकर महिलाओं की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा। महिला जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की सभी महिलाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!