उत्तराखंड

हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा अभियान, 8 भंडारण केंद्रों पर गिरी गाज

Listen to this article

लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर रामपुर रायघटी क्षेत्र में संचालित 8 रिटेल भंडारण केंद्रों को सील कर दिया गया है। साथ ही संबंधित सभी इकाइयों के ई-खन्ना पोर्टल भी तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।

 

हरिद्वार जिला खनन अधिकारी काजिम रजा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुधवार को रामपुर रायघटी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद की गई। जांच के दौरान सभी 8 रिटेल भंडारण केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने उन्हें सील कर दिया।

 

एक साथ 8 भंडारण केंद्रों पर कार्रवाई होने से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

 

जिला खनन अधिकारी काजिम रजा ने कहा कि हरिद्वार जिले में अवैध खनन, अवैध भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच में सामने आए तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में अवैध खनन और अवैध रूप से संचालित क्रशरों के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती रही है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!