Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

“ऑपरेशन प्रहार” : साइबर अपराधियों पर SSP अजय गणपति का बड़ा वार, 24 घंटे में 24 मुकदमे दर्ज

Listen to this article

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा एक्शन

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान में म्यूल अकाउंट नेटवर्क, फर्जी सिम कार्ड और ऑनलाइन ठगी से जुड़े गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

सैकड़ों म्यूल अकाउंट चिन्हित, कई फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी

जांच के दौरान सामने आया है कि साइबर अपराधी फर्जी सिम कार्ड के जरिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम इधर-उधर ट्रांसफर करते हैं। पुलिस ने अब तक 100 से अधिक संदिग्ध म्यूल अकाउंट चिन्हित कर लिए हैं, जिनमें से कई को फ्रीज कराने की प्रक्रिया जारी है।

24 घंटे में 24 मुकदमे, 5 संदिग्ध हिरासत में

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटों में 24 अभियोग दर्ज किए हैं और 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

चारधाम यात्रा से पहले हाई अलर्ट, हेली बुकिंग फ्रॉड पर विशेष नजर

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस ने विशेष रणनीति लागू की है। हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर ठगी और पेंशन फ्रॉड जैसे मामलों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना न करना पड़े।

इन थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए मुकदमे

गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, नानकमत्ता, दिनेशपुर, रुद्रपुर, जसपुर और किच्छा क्षेत्रों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इंटरस्टेट नेटवर्क की भी जांच

साइबर सेल की मदद से पुलिस अब इन गिरोहों के इंटरस्टेट नेटवर्क को भी खंगाल रही है। तकनीकी विश्लेषण के जरिए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा है कि जनपद में साइबर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

आमजन के लिए जरूरी अपील

👉 हेली बुकिंग या किसी भी ऑनलाइन सेवा के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें

अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें

 

ऊधमसिंहनगर पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा और निर्णायक कदम साबित हो रहा है। लगातार कार्रवाई से साफ है कि अब साइबर ठगों के लिए जिले में जगह नहीं बची है।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!