Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

धर्मपुर विधानसभा में ‘मन की बात’ का मेगा शो, पहली बार इतने बड़े स्तर पर हुआ सामूहिक श्रवण कार्यक्रम

वैभव रावत की अगुवाई में धर्मपुर में ‘मन की बात’ का ऐतिहासिक आयोजन, भाजपा के दिग्गजों ने की शिरकत

Listen to this article

देहरादून

राजधानी देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री वैभव रावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

कार्यक्रम का आयोजन जीएमएस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक निजी होटल में किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों को प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल , मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसहभागिता संगठन की ताकत को दर्शाती है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री वैभव रावत एवं पूरी आयोजन समिति को बधाई दी।

कार्यक्रम के संयोजक वैभव रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण की सोच से जोड़ना है।

उन्होंने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मपुर विधानसभा में पहली बार आयोजित यह विशाल सामूहिक श्रवण कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा और भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

इस सफल आयोजन ने धर्मपुर विधानसभा में भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी प्रदर्शित किया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति और अनुशासित आयोजन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!