उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में बारिश और गरज का अलर्ट जारी

Listen to this article

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में फिलहाल भारी बारिश से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पर्वतीय जिलों के साथ ऊधमसिंह नगर में भी गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान आवाजाही को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

बुधवार से एक बार फिर प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां अधिक बनी हुई हैं। कई जगह गरज के साथ तेज बौछारें पड़ रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में मानसून की गतिविधि कुछ धीमी पड़ सकती है, जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!