Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

देहरादून के चर्चित 2 बार को DM सविन बंसल ने किया सील , देर रात प्रशासन की टीम ने मारा छापा

Listen to this article

देहरादून में नियमों का सख्ती से पालन कराते आ रहे जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रात 11 बजे बाद भी शराब परोसने और 100 से अधिक लोगों के जमघट पर प्रशासन ने डंडा चला दिया। प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन और सर्किल बार रेस्तरां को सील कर दिया। दरअसल, जिला प्रशासन को इन प्रतिष्ठानों में नियमों के उल्लंघन की निरंतर शिकायत मिल रही थी। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी चकराता योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने देर रात छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पाया गया कि रोमियो लेन में रात 11.45 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी और 100 से अधिक लोग वहां मौजूद थे। वहीं, सर्किल रेस्टोरेंट में प्रशासन की टीम 12ः58 बजे पहुंची। वहां पर भी 100 से अधिक महिला-पुरुष शराब पीते पाए गए तथा डीजे संचालन होता पाया गया। बार में डीजे संचालक तथा कर्मचारियों ने बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात्रि 01 से 2ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किया किए जाते हैं।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों बार रेस्टोरेंट को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है।साथ ही 13 फरवरी से 15 फरवरी तक की समस्त वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। इस कार्रवाई से सिविल सोसाइटी के लोग प्रसन्न हैं। उनकी मांग है कि नियमों का पालन कड़ाई से कराया जाए। ताकि शहर के माहौल को सुरक्षित रखा जा सके।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!