Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

वन विभाग में दूसरे दिन भी हुए तबादले, “डॉ. साकेत बडोला का दबदबा कायम, नई जिम्मेदारी के साथ बढ़ा रुतबा”

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में वन विभाग में अफसरों का लगातार दूसरे दिन भी तबादला हुआ है. आज मंगलवार 26 अगस्त को जारी लिस्ट के अनुसार उत्तराखंड में वन सेवा संवर्ग के दो अफसरों को नई जिम्मेदारी मिली है. इनमें एक अफसर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. दूसरे अफसर को नई जिम्मेदारी देते हुए ट्रांसफर किया गया है.

डॉ साकेत बडोला का कद बढ़ा: आज जारी हुई तबादला और अतिरिक्त जिम्मेदारी वाली लिस्ट में पहला नाम डॉक्टर साकेत बडोला का है. डॉ बडोला को वन संरक्षक, पश्चिम वृत्त हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अभी तक बडोला वन संरक्षक और निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर का प्रभार देख रहे थे. इस तरह वन महकमे में डॉक्टर साकेत बडोला का रुतबा बढ़ा है. उप सचिव हेमा पांडे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए डॉ बडोला को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन और भत्ते अनुमन्य नहीं होंगे.

बता दे कि उत्तराखंड वन विभाग में डॉ. साकेत बडोला का नाम एक ऐसे अधिकारी के रूप में लिया जाता है, जिन्होंने हमेशा अपने काम से सिस्टम में विश्वास और जनता में भरोसा कायम किया है। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व रामनगर में निदेशक रहते हुए डॉ. बडोला ने न केवल बाघों के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए, बल्कि स्थानीय समुदायों को भी वन संरक्षण से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया।

डॉ. बडोला की कार्यशैली की सबसे बड़ी खूबी है उनकी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और टीमवर्क की सोच। वे मानते हैं कि वन्यजीव और जंगलों की रक्षा तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को इस मिशन में भागीदारी मिले। यही कारण है कि उन्होंने हमेशा स्थानीय लोगों के साथ संवाद कायम रखते हुए योजनाओं को लागू किया।

कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में उनके प्रयासों से न सिर्फ वन्यजीवों की सुरक्षा मजबूत हुई, बल्कि पर्यावरण-पर्यटन को भी नया आयाम मिला। 

मंगलवार को जारी हुई दूसरी तबादला लिस्ट के अनुसार डॉ विनय कुमार भार्गव, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी का तबादला कर दिया गया है. डॉक्टर भार्गव को वन संरक्षक/ निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर का नया प्रभार दिया गया है. बताया गया है कि ये नियुक्ति जनहित में की गई है. इन्हें तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग देकर शासन को सूचित करने को कहा गया है.

सोमवार को बड़े पैमाने पर तबादला पोस्टिंग हुए थे: गौरतलब है कि सोमवार को भी बड़ी संख्या में वन विभाग में तबादले हुए थे. उत्तराखंड में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ को अपनी नई टीम मिली तो विभाग में कई बड़े बदलाव भी किए गए. सोमवार को भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया तो वन मुख्यालय से लेकर शासन और प्रतिनियुक्ति से जुड़े कुछ पदों पर भी बदलाव हुए थे. वहीं फील्ड पोस्टिंग में भी नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

सोमवार की तबादला सूची के अनुसार प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा कैंपा की जिम्मेदारी भी देखते रहेंगे. रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है. उत्तराखंड वन विकास निगम में नीना ग्रेवाल को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया. एसपी सुबुद्धि को अब प्रमुख वन संरक्षक वन संरक्षण नोडल अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई. सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई.

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!